Nature Nature

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

Nature

समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने में EEMS 2.0 पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। 16 अप्रैल से पुराने पोर्टल की सेवाएं पूरी तरह रोक दी गई हैं।

नई व्यवस्था के तहत बेरोजगारों की उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे निगरानी बेहतर होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। लेकिन इस बदलाव के साथ पात्रता में किया गया संशोधन कई युवाओं के लिए झटका साबित हो सकता है।

दरअसल, अब बेरोजगारी भत्ते के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय कर दी गई है। पहले यह सीमा लागू नहीं थी और स्नातक बेरोजगारों को सीधे लाभ मिल रहा था। नई शर्त के चलते करीब 10 हजार ऐसे आवेदक सूची से बाहर हो जाएंगे, जो अभी 21 वर्ष की उम्र पूरी नहीं कर पाए हैं।

फिलहाल प्रदेश में करीब 90 हजार आवेदन वेरिफिकेशन के बाद लंबित हैं। इनमें शामिल हजारों युवा अब नए नियमों के कारण भत्ते से वंचित हो सकते हैं, जिससे बदलाव का असर बड़े स्तर पर देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights