Nature Nature

तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

Nature

समाचार 13 जुलाई 2025 रविवार को मालू भवन श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन साध्वी संगीतश्रीजी एवं डॉ. परमप्रभाजी के पावन सानिध्य में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चों ने आत्मशुद्धि, सेवा, संस्कार और संयम के भावों को आत्मसात करते हुए मंत्र दीक्षा प्राप्त की। साथ ही तेयुप संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर सेवा, संस्कार एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र एवं मंगलाचरण से हुई। जैन संस्कार विधि से प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा एवं चमन श्रीमाल द्वारा शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कराया गया। तत्पश्चात मुख्य वक्ताओं ने युवाओं को तेरापंथ धर्मसंघ की मर्यादाओं, लक्ष्यों, सेवाभाव एवं नशामुक्ति के महत्व को बताया।

समारोह की अध्यक्षता बछराज दुगड़ (उपकुलपति, जैन विश्व भारती, लाडनूं) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताराचंद सारस्वत (विधायक, श्रीडूंगरगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजू देवी पारख (नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़), डॉ. के. एल. कपिल (प्रमुख, ट्रॉमा सेंटर, पीबीएम अस्पताल बीकानेर), नंदिनी बिहानी (डीएसएम, रेलवे बीकानेर), हेमनाथ जाखड़ (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा देहात), श्याम महर्षी (वरिष्ठ साहित्यकार एवं अध्यक्ष, हिंदी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ़), शूरवीर मोदी (आपणों गांव सेवा समिति), संघीय संस्थाएं — तेरापंथी जैन श्वेतांबर सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल, अणुव्रत समिति, सरदारशहर से समागत प्राणनाथ अस्पताल की टीम, कांतिलाल पुगलिया (मंत्री, श्री ओसवाल पंचायत), विभिन्न न्यूज पोर्टल से पत्रकारगण एवं श्रीडूंगरगढ़ की विभिन्न संस्थाओं के गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं को संयम, साधना और समर्पण की प्रेरणा दी।

तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह टीम युवाओं में आध्यात्मिक जागृति एवं समाजसेवा की भावना को प्रबल करने का सशक्त माध्यम बनी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, अभिभावकों एवं समाजजनों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन एवं आभार मंत्री पीयूष बोथरा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी रजत सिंघी रहे एवं मंच संचालन सुमित बरडिया ने किया।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights