समाचार गढ़, 18 सितंबर 2025, बीकानेर। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जिला इकाई बीकानेर की बैठक आज मोहता भवन में आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में सहकारी कर्मचारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसमें राकेश कुमार सारण (बापेऊ व्यवस्थापक) को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं श्रीडूंगरगढ़ तहसील से गोविंद पारीक (लिखमादेसर व्यवस्थापक) और राम निवास नैण (रीडी) को संघर्ष समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
बैठक में सहकारी कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सभी कर्मचारियों ने संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।






















