Nature Nature

मिंगसरिया गांव में चारागाह निर्माण की रखी गई नींव, भाजपा ओबीसी मोर्चा की सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित

Nature

मिंगसरिया गांव में चारागाह निर्माण की रखी गई नींव

समाचार गढ़, 16 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया गांव में स्थित श्रीराधा कृष्ण गोपाल गौशाला में चारागाह निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। भामाशाह किशनलाल प्रजापत ने इस निर्माण का बीड़ा उठाया। सोमवार को मालाराम प्रजापत ने भूमिपूजन कर इसकी नींव रखी। संदीप सिंह मिंगसरिया ने बताया कि चारागाह 80 फीट लंबा, 45 फीट चौड़ा और 25 फीट ऊंचा होगा, जिसकी लागत 15 लाख रुपये अनुमानित है। इस मौके पर गौशाला समिति के अध्यक्ष नेमाराम प्रजापत सहित अन्य सदस्य और गांव के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा की सदस्यता अभियान बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आह्वान

समाचार गढ़, 16 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक रविवार को संभाग कार्यालय बीकानेर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गदर शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा देहात अध्यक्ष विनोद गिरी और शहर अध्यक्ष राजाराम बिश्नोई ने की।

बैठक में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, मोर्चा संभाग प्रभारी फूलचंद कुमावत, देहात जिला प्रभारी अंजू सैनी, ओबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष राजाराम सिगड़, उपमहापौर राजेंद्र पंवार और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गदर ने बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ पर 200 नए सदस्य जोड़े जाएं। इस लक्ष्य को समय रहते पूरा करने का सभी कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया। संभाग प्रभारी फूलचंद कुमावत ने कहा कि राजस्थान में बीकानेर जिला इस अभियान में अग्रणी रहे, इस आशा के साथ सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights