Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल भवन निर्माण को लेकर संघर्ष समिति का ज्ञापन, धीरदेसर चोटियान में शराबबंदी हेतु कोर्ट आदेश की पालना की भी मांग

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल भवन निर्माण को लेकर संघर्ष समिति का ज्ञापन, धीरदेसर चोरियान में शराबबंदी हेतु कोर्ट आदेश की पालना की भी मांग

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 18 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल के भवन निर्माण को लेकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति ने बुधवार को बीकानेर जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा। समिति ने ज्ञापन में बताया कि भवन के अभाव में ट्रॉमा सेंटर का संचालन सीमित संसाधनों में हो रहा है, जिससे घायल मरीजों को केवल प्राथमिक उपचार देकर बीकानेर रैफर करना पड़ता है और समय पर इलाज नहीं मिलने से कई बार रास्ते में ही मरीजों की मौत हो जाती है।

ज्ञापन में कहा गया है कि 8 मार्च 2025 को जयपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की कमेटी ने भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। भवन के लिए 16100 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 6 जून 2023 को जारी किया गया था। भवन निर्माण के लिए भामाशाह भी तैयार हैं, नक्शा बनाकर 21 फरवरी 2025 को प्रस्तुत किया गया था, जिसे 13 मई 2025 को विभागीय कमेटी द्वारा स्वीकृति भी मिल चुकी है। फिर भी राजनीतिक कारणों से MOU अब तक नहीं हुआ है। साथ ही अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है और महिला डॉक्टर तक नहीं है, जिससे प्रसव जैसी जरूरी सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। संघर्ष समिति द्वारा 15 अक्टूबर 2024 से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है, जो अब 248वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

इसके साथ ही धीरदेसर चोरियान गांव में शराबबंदी की मांग को लेकर चल रहे लंबे धरने से जुड़े विषय में संघर्ष समिति ने एक अलग ज्ञापन बीकानेर जिला कलेक्टर को सौंपा। इसमें बताया गया कि इस मामले में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने रिट पिटीशन संख्या 5841/2015 पर 23 अप्रैल 2025 को आदेश पारित कर एक महीने में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उक्त आदेश की प्रति 2 मई 2025 को आबकारी आयुक्त व कलेक्टर को सौंपी गई थी, लेकिन अब दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का धरना अब 293वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

ज्ञापन में चेताया गया कि यदि शीघ्र ही कोर्ट आदेश की पालना नहीं की गई, तो समिति उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights