Nature Nature

जोहड़ पायतन भूमि और आम रास्ते को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 13 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोलर कंपनियों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत कितासर भाटियान की जोहड़ पायतन भूमि को नुकसान पहुंचाने और आम रास्ते को बंद करने के आरोपों ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्राम पंचायत कितासर भाटियान के ग्रामीणों ने सोलर कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में उपखंड अधिकारी कार्यालय का रुख किया। सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पुनिया और रिटायर्ड अधिकारी सुभाष चंद्र पूनिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि जोहड़ पायतन भूमि को नुकसान पहुंचाने के अलावा, खेतों के कटानी मार्ग को भी सोलर कंपनियों द्वारा बंद किया जा रहा है। यह वही मार्ग है, जिसे RAA बैच द्वारा विधिवत रूप से चालू कराया गया था। हमारे खेतों तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई हो। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सोलर कंपनियां क्षेत्र के आम रास्तों को अवरुद्ध कर रही हैं, जिससे किसानों और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने ज्ञापन मिलने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, श्रीडूंगरगढ़ में सोलर कंपनियों और स्थानीय किसानों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले का समाधान कब तक करता है।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights