Nature Nature

मंत्री सुमित गोदारा और रामगोपाल सुथार का विधायक सारस्वत की अध्यक्षता में मिलेगा सान्निध्य

Nature

समाचार गढ़, 7 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में भास्कर का जिलास्तरीय स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह आज शाम 4 बजे होगा। दैनिक भास्कर और भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया के संयुक्त तत्त्वावधान में आज शाम 4 बजे स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड-2024 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ताराचन्द सारस्वत करेंगे। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा तथा विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, एसडीएम उमा मित्तल होंगे। मुख्य वक्ता सीनियर आईएएस लालचंद सिंघी तथा स्वागताध्यक्ष सुशीला पुगलिया होंगी। इस अवार्ड सेरेमनी में जिलेभर की उन सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। ऐसे शिक्षण संस्थान जिन्होंने ना केवल किताबी शिक्षा अपितु इससे इतर सामाजिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाया है। जिन शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों का शैक्षणिक, मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास यानि सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे अद्भुत शिक्षण संस्थानों का रविवार को एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है।इन स्कूलों का आज होगा सम्मानश्रीडूंगरगढ़। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल श्रीडूंगरगढ़, ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीडूंगरगढ़, जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़, सेसोमूं स्कूल श्रीडूंगरगढ़, लव फन लर्न स्कूल नोखा, महासागर डिफेंस स्कूल हरियासार लूणकरणसर, श्री राम पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बज्जू, नारायण ग्लोबल एकेडमी झझू झझू कोलायत, आदर्श हैप्पी स्कूल लूणकरणसर, सज्जन सिंह मेमोरियल स्कूल देशनोक, आर्यन पब्लिक स्कूल बीकानेर, आदर्श शिक्षण संस्थान बीकानेर, अग्रवाल पब्लिक स्कूल बीकानेर, गोल्डन गेट एकेडमी बीकानेर, सेप इंस्टीट्यूट बीकानेर, सत्यम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नापासर, सेठ भैरूंदान चौपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर, गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नापासर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खारी चारणान, कोलायत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमीसर उतरायदा श्रीडूंगरगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आर डी 860 बांगड़सर बज्जू खालसा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारों का बास नोखा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयसिंहदेसर मगरा पांचू, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूगल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2 के डब्ल्यूएम खाजूवाला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालू लूणकरणसर के सबसे बेहतरीन स्कूलों का मंच पर सम्मान किया जाएगा। इनका सलेक्शन आवेदन करने के बाद एक लंबी प्रक्रिया के साथ किया गया है। इससे स्कूल के लोगों का मनोबल बढ़ेगा।

तैयारिया है जोरों पर
  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights