Nature Nature

पंचायत में करोड़ों के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, पीएचसी भवन बनने से स्वास्थ्य सेवाएं होगीं सुदृढ़

Nature

समाचार-गढ़, 28 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत कीतासर भाटियान को रविवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया के कर-कमलों से करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली। विधायक महिया ने कीतासर में नेशनल हाईवे पर पीएचसी भवन का शिलान्यास कर भवन निर्माण का अवलोकन किया और पीएचसी को कीतासर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लिए अहम सौगात बताया। इसके अलावा विधायक महिया ने कीतासर भाटियान पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आमजन के मत की ताकत से राज्य सरकार से जिला स्तर की सौगातें श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड को दिलवाई गई है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सतत विकास के ध्येय के साथ आमजन की हर पीड़ा का निदान कर रहे है और अंतिम छोर तक बैठे तबके को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित कर रहे है। विधायक ने कहा कि वोटों की राजनीति के इतर आमजन के हितों की राजनीति मेरी प्राथमिकता रही है और हमेशा रहेगी। कीतासर भाटियान सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां ने पीएचसी के अलावा अन्य विकास कार्यों की सौगात दिलवाकर धरातल पर लागू करने के लिए क्षेत्रीय विधायक का माला व साफा पहनाकर ग्रामीणों की तरफ से आभार जताया और कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों का भी स्वागत-सम्मान किया।

इन कार्यों की दी सौगात:- विधायक महिया द्वारा पीएचसी भवन के शिलान्यास के बाद कीतासर भाटियान बस स्टैंड पर 5 लाख से नवनिर्मित प्रवेश द्वार, पीएचईडी विभाग द्वारा 20 लाख से नवनिर्मित ट्यूबवेल, रामदेवजी मंदिर क्षेत्र में 10 लाख की लागत से सी.सी.ब्लॉक निर्माण कार्य, भाखड़ा टावर से राजपूतों के मोहल्ले की ओर, राजपूत श्मशान भूमि से पुराने कुएं की ओर, पुराने कुएं से राउमावि की ओर व 33 केवी जीएसएस की ओर करीबन 1.50 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सी.सी.ब्लॉक सड़कों का लोकार्पण किया। साथ ही बावरी मोहल्ले में 15 लाख की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

2 करोड़ 25 लाख से बन रहा है पीएचसी भवन:- क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपने कार्यकाल में ही राज्य सरकार से कीतासर में पीएचसी की घोषणा करवाने के बाद वर्तमान में नेशनल हाईवे पर भवन निर्माण कार्य जोरों पर है। विधायक महिया ने शिलान्यास के पश्चात भवन निर्माण का अवलोकन किया और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती में कीतासर सहित आसपास के गांवों के लिए पीएचसी को अहम कड़ी बताया। विधायक महिया के प्रयासों से 2 करोड़ 25 लाख की राशि स्वीकृत करवाने के बाद भवन निर्माण शुरू भी कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में अत्यंत खुशी का माहौल है।

ये रहे मौजूद:- कीतासर भाटियान में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, कुंतासर सरपंच ओंकारमल नायक, सोनियासर मीठियां सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, इंदपालसर गुसांईसर सरपंच हरीराम, आडसर सरपंच शिव जोशी, कल्याणसर पुराना सरपंच ताजूराम नायक, नोसरिया सरपंच किशन, पं.स.स. ओमप्रकाश नायक, नारायणनाथ, एडवोकेट श्याम जी आर्य, पूर्व सरपंच पुरखाराम बींझासर, रतनसिंह राठौड़, लालनाथ सिद्ध, समुद्रसिंह व हुकमाराम, को-ऑपरेटिव अध्यक्ष तोलाराम चोटिया व हुकमाराम डूडी, मोडाराम तर्ड़, नत्थूनाथ मंडा, जगमाल सिंह, माकपा प्रत्याशी पेमाराम नायक, त्रिलोकचंद नायक, भंवर प्रजापज, विवेक लावा, डूंगर जी महिया, भंवर लाल सारण, कमल करवा, आनंद मारू, मंगतू राम वाल्मिकी, चिकित्सा अधिकारी आयुष जानूं व सहीराम धत्तरवाल सहित सैंकडों की संख्या में कीतासर के आमजन व महिलाएं उपस्थित रही।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights