Nature Nature

चिकित्सा पर विधायक महिया ने विधानसभा में रखी मांगें, श्रीडूँगरगढ़ में नर्सिंग महाविद्यालय खोलने की माँग

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने राजस्थान विधानसभा में चिकित्सा विभाग की अनुदान माँगो पर हुई चर्चा में भाग लिया और चिकित्सा क्षेत्र की माँगों को सदन की पटल पर रखा। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ में नर्सिंग महाविद्यालय खोलने की भी माँग की।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरक बजट में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर खोलने की घोषणा करके क्षेत्रवासियों की ज्वलंत माँग पूरी की है। जो कि स्वागत योग्य है। विधायक महिया ने सदन में चिकित्सा मंत्री को कहा कि श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर सीएचसी संचालित है। इस सीएचसी को क्रमोन्नत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जावें। अगर सरकार सदन में इसको लेकर आश्वसत करें तो बहुत ही अच्छी बात होगी। विधायक ने कहा कि सरकार को केवल स्वीकृति देनी है और उप जिला चिकित्सालय व ट्रोमा सेंटर के भवन निर्माण के लिए भामाशाह तैयार है।
विधायक ने आगे बोलते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुलचासर में पीएचसी संचालित है। इस क्षेत्र के आसपास के 30 से ज्यादा गांवों के मरीज इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज हेतु पहुंचते है और प्रतिवर्ष ओपीडी व आईपीडी 17 हजार से अधिक है। अगर दुलचासर पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया जाता है तो सीधे तौर पर इन गांवों के हजारों मरीजों को फायदा मिलेगा। इसलिए दुलचासर पी.एच.सी. के आसपास लगने वाले गांवों के बड़ा कस्बा क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए दुलचासर पी.एच.सी. को सी.एच.सी. में क्रमोन्नत किया जावें।
विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनियासर मीठियां, बापेऊ, बरजांगसर, बाना, लिखमीसर उत्तरादा व लालासर के उपस्वास्थ्य केन्द्रों को पीएचसी में क्रमोन्नत करने एवं भवन विहीन चिकित्सा संस्थानों का निर्माण करवाने की माँग रखी।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पीएचसी बाधनूं, बेरासर व सेरूणा में लम्बे समय से रिक्त चल रहे चिकित्सक के पद भरने की माँग की। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में फिजीशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भरने की बात कही। इसके अलावा चिरंजीवी योजना का लाभ आमजन व गरीब आदमी तक पहुँचाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन करने की माँग की।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights