Nature Nature

विधायक महिया ने उ.प.रे. के अपर महाप्रबंधक से की मुलाकात, बीकानेर-जयपुर वाया चूरू रेल सेवा जल्द शुरू करने की मांग

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर-जयपुर वाया चूरू के मध्य जल्द से जल्द रेल सेवा शुरू करने सहित अनेक रेल संबंधी मांगों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने जयपुर में उत्तर-पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक गौतम अरोडा से मुलाकात की। विधायक महिया ने अपर महाप्रबंधक को अवगत करवाया कि ब्रॉडगेज लाईन बनने के बाद बीकानेर जिले के यात्री बीकानेर से जयपुर वाया चूरू रेलमार्ग पर नई ट्रेनें शुरू होने का इंतजार कर रहे है। जबकि रेलवे द्वारा जयपुर से सादुलपुर तक ट्रेनों को संचालन शुरू कर दिया गया है किन्तु ट्रेनों का बीकानेर जंक्शन तक विस्तार नहीं होने से बीकानेरवासी ठगा-सा महसूस कर रहे है। विधायक महिया ने बीकानेर-जयपुर वाया चूरू के मध्य जल्द से जल्द एक एक्सप्रेस ट्रेन व एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने की बात कही। जिस पर अपर महाप्रबंधक अरोरा ने यात्री की सुविधा के लिए नई ट्रेन चलाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।
इसके अलावा विधायक महिया ने बीकानेर-रतनगढ़ रेलखण्ड मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों के समपार मार्गों को एकाएक बंद करने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया। विधायक ने बताया कि गांवों के विभिन्न समपार मार्गों के बंद होने से आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है और खेतों-गांवों से संपर्क कट गया है। विधायक महिया ने रेलने द्वारा राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करके बिग्गा-बीदासर मार्ग, श्रीडूंगरगढ़-पुंदलसर मार्ग, दुसारणां-श्रीडूंगरगढ़ मार्ग, दुलचासर-बासी महियान मार्ग, दुलचासर-सावंतसर मार्ग, दुलचासर-भोजास मार्ग पर नये रेलवे अण्डरब्रिजों का निर्माण करवाने की मांग रखी। साथ ही विधायक महिया ने दैनिक व आम यात्रियों, कर्मचारियों की सुविधानुसार गाड़ी संख्या 04855 बीकानेर-रतनगढ़ ट्रेन का बीकानेर जंक्शन से रवानगी का समय करीबन सुबह 05.30 बजे व गाड़ी संख्या 04856 रतनगढ़-बीकानेर ट्रेन का रतनगढ़ स्टेशन से रवानगी का समय शाम साढ़े 7 बजे करने की मांग रखी। अपर महाप्रबंधक ने सभी मांगों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर उचित कार्यवाही करने का सकारात्मक आश्वासन विधायक महिया को दिया। विधायक महिया ने जैसलसर गांव में नए हाल्ट स्टेशन की स्वीकृति देने एवं विभिन्न ट्रेनों का सूडसर रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मांग से रेलवे को अवगत करवाया।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights