Nature Nature

उपजिला अस्पताल में विधायक, राज्यमंत्री, पालिकाध्यक्ष ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, 101 यूनिट रक्त संग्रहित

Nature

समाचार गढ़, 15 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के उपजिला अस्पताल में रविवार को सुबह 10 बजे राजस्थान सरकार का एकवर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक ताराचन्द सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास के अध्यक्ष राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया। रक्त संग्रहण बीकानेर पीबीएम ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि यह रक्तदान शिविर राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत आयोजित यह शिविर समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बनता है। मैं क्षेत्र के सभी युवाओं और रक्तदाताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस पुनीत कार्य में भाग लिया।

राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत इस रक्तदान शिविर का आयोजन करना प्रदेश के नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रक्तदान का यह महत्त्वपूर्ण कार्य न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान देता है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने का भी कार्य करता है। मैं आयोजकों और रक्तदाताओं को बधाई देता हूं और सभी सहयोगी संस्थाओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. राजीव सोनी, अस्पताल प्रभारी एसके बिहाणी, शिविर सहयोगी मनोज जोशी आडसर, भागसिंह, राजेश शर्मा, आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति एवं ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट, श्री श्याम ड्रग हाउस, मोहन मेडिकल स्टोर, संजीवनी हॉस्पीटल, जय हनुमान मेडिकल, हिमालय ड्रग हाउस, जय भवानी मेडिकल, आरके ड्रग हाउस के सदस्यों व मालिकों ने सराहनीय सहयोग किया।

Related Posts

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। मां दुर्गा की प्रतिमा आपने मिट्टी, लकड़ी और कई तरह की सजावटी चीजों से बनी देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी पेंसिल, रबड़ और कटर से…

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights