Nature Nature

ग्राम पंचायत पूनरासर में खारे पानी की समस्या का समाधान शुरू, विधायक ताराचंद सारस्वत ने करवाया कूप निर्माण का शुभारंभ

Nature

ग्राम पंचायत पूनरासर में खारे पानी की समस्या का समाधान शुरू, विधायक ताराचंद सारस्वत ने करवाया कूप निर्माण का शुभारंभ

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
ग्राम पंचायत पूनरासर के शिव धोरे क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही खारे पानी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने बुधवार को कूप निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर मशीन लगवाकर खुदाई कार्य शुरू करवाया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि शिव धोरे के आसपास के करीब 300 से अधिक घरों में पीने के पानी की गंभीर समस्या थी। खारा पानी होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे और कई बार समस्या को सार्वजनिक मंचों पर भी उठाया गया।

मंडल महामंत्री जगदीश पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि जब यह समस्या विधायक सारस्वत के संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने बिना देरी किए कूप निर्माण की स्वीकृति देकर आज स्वयं स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। उनके प्रयास से अब ग्रामीणों को मीठे पानी की सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, नत्था नाथ, मुन्निनाथ, रामेश्वर पारीक, ओमनाथ, रामप्रताप नाथ, रूपाराम नाई, मालाराम पारीक, उतम नाथ, प्रभु नाथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विधायक सारस्वत के इस त्वरित समाधान के लिए आभार जताया।

  • Related Posts

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights