Nature Nature

संगीत अध्यात्म का द्वार खोलता है- गोपाल राठी, परमेश्वर कत्थक को मिला जसवंतमल राठी संगीत भूषण सम्मान

Nature

समाचारगढ़ 7 नवम्बर 2024 श्रीडूंगरगढ – गुणीजन सम्मान समारोह समिति के तत्वावधान में स्थानीय राष्ट्र‌भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में गुरुवार को नगर के संगीत प्रेमियों के सान्निध्य में प्रसिध्द तबलावादक परमेश्वर कत्थक को जसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान से नवाजा गया। पुरस्कार में इकतीस हजार रुपये की राशि समर्पित की गई। समोराह के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता श्रीगोपाल राठी ने कहा कि संगीत अध्यात्म का द्वार खोलता है। कला के प्रति समर्पित लोगों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। जो शहर साहित्य एवं कलाओं से विहीन हो जाता है, वह नीरस होकर रह जाता है। उन्होंने कहा कि परमेश्वर कत्थक ने अपनी कला से नगर का मान दूर- दूर तक बढाया है। बीज भाषण करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व उपकोषाधिकारी बजरंग शर्मा ने कहा कि संगीत से जो व्यक्ति नाता रखता है, उसके जीवन में सरसता आ जाती है। संगीत, बिना गुरु के नहीं सीखा जा सकता। वाद्य संगीत का सारा आधार- हस्त कौशल पर निर्भर है। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राठी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ शहर की अपनी कुछ गौरवशाली परम्पराएं हैं। इस शहर में साहित्य, संगीत, कलाओं को पोषण देने वाले लोग बहुत हैं।
पुरस्कार के प्रायोजक गौरीशंकर राठी ने कहा कि हमें अपने क्षेत्र की सांगीतिक प्रतिभाओं को तराशने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने ऐसे कार्यों में युवा पीढी को जोड़ने की बात पर विशेष बल दिया।
सम्मान समारोह में मांड गायक सांवर मल कत्थक, खुश्बू चौहान, ने मांड व गजल की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। जयराज कत्थक, जयपुर ने कत्थक नृत्य की बेहद सुंदर प्रस्तुतियां दीं। गुणीजन सम्मान समारोह समिति को अध्यक्ष लॉयन महावीर माली ने सबका आभार ज्ञापित किया। समारोह में नगर के गणमान्य जनों ने भाग लिया। संचालन डॉ. चेतन स्वामी ने किया।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights