Nature Nature

विद्युत विभाग की लापरवाही, करंट से दो जानवरों की मौत, बड़ी दुर्घटना टली

Nature

समाचार गढ़, 23 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में विद्युत विभाग की लापरवाही ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। मैन बाजार स्थित गांधी पार्क के पास लगे लोहे के पोल से करंट फैलने के कारण दो कुत्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना देर रात हुई, जब बारिश के बाद पोल में करंट पानी के माध्यम से फैल गया और उसकी चपेट में कुत्ते आ गए।

पार्षद संतोष बोहरा ने बताया कि नागरिकों ने इस समस्या को कई बार विद्युत विभाग के सामने उठाया है, लेकिन विभाग की उदासीनता बरकरार है। बोहरा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ी जनहानि हो सकती है।

लोहे के पोल बने खतरा
शहर में अब भी कई जगह लोहे के पोल उपयोग में हैं, जो बारिश के दौरान करंट फैलने का मुख्य कारण बनते हैं। नागरिकों का कहना है कि विभाग इन जर्जर और खतरनाक पोलों को सीमेंट के पोल से बदलने में लापरवाही बरत रहा है।

क्या विभाग बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?
बारिश के दौरान करंट फैलने की घटनाएं आम होती जा रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अगर यह घटना दिन के समय होती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

जनता अब विभाग से मांग कर रही है कि जल्द से जल्द लोहे के पोल हटाकर सुरक्षित विकल्प लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights