Nature Nature

नेतोजी नहीं रहे… श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति का एक युग हुआ समाप्त, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Nature

समाचार गढ़, 8 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश की राजनीति में अपनी सादगी, सेवा और सिद्धांतों के लिए विशेष पहचान बनाने वाले तीन बार के पूर्व विधायक नेतोजी किशनाराम नाई अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार देर रात नेतोजी ने अंतिम सांस ली, और इस दुखद समाचार के फैलते ही समूचे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीडूंगरगढ़ स्थित एनएच-11 पर नेतोजी के फार्महाउस — जिसे क्षेत्र में ‘नेतोजी की बाड़ी’ के नाम से जाना जाता है — पर समर्थकों और श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई तो वहीं बाड़ी में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने वालों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा।

सैन समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश फुलभाटी बताते हैं कि नेतोजी का अधिकतर जीवन इसी बाड़ी में बीता। यहीं वे न केवल गौसेवा में रत रहते, बल्कि आमजन की समस्याएं सुनते और राजनीति की दिशा तय करते थे। उनकी बाड़ी हमेशा सामाजिक संवाद और जनकल्याण का केंद्र रही।

आज मंगलवार दोपहर 3:15 बजे वहीं से नेतोजी की अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। हजारों लोगों की उपस्थिति में यह यात्रा घुमचक्कर, ऑटो स्टैंड, गौरव पथ प्याऊ, विजय स्टोर, हाई स्कूल रोड, बोथरा बारदाना, व्हाइट हाउस (आशीष जाड़ीवाल आवास) होते हुए पुनः बाड़ी में संपन्न हुई।

उनकी पार्थिव देह को पुत्र मदनलाल नाई ने मुखाग्नि दी। यह दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था— जब हजारों आंखें नम थीं, और हर कोई नेतोजी की स्मृतियों में खोया था।

नेताजी के राजनीतिक जीवन को किसी पार्टी की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। भाजपा, कांग्रेस, माकपा सहित विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

अब नेतोजी की बाड़ी में ही उनके सम्मान में एक स्मारक बनाने की योजना है, जो भावी पीढ़ियों को उनकी सेवा, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

नेतोजी किशनाराम नाई का यूं चले जाना सिर्फ एक नेता का जाना नहीं, बल्कि एक विचारधारा का, एक संस्कार का, एक सच्चे जनसेवक का जाना है। श्रीडूंगरगढ़ ने आज अपने राजनीतिक पितामह को खो दिया।

बता दें कि प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा का कल बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ का प्रस्तावित दौरा है। वे श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर जननेता किसनाराम नाई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights