Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जीवन रक्षा हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन बुधवार को धार्मिक विधि-विधान और समारोह पूर्वक किया गया। घुमचक्कर से बीकानेर रोड स्थित हाइवे के समीप बने इस अत्याधुनिक अस्पताल से क्षेत्र के लोगों को अब उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
अस्पताल के निदेशक डॉ विकास पारीक ने बताया कि जीवन रक्षा हॉस्पिटल में नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या मोहता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी गौड़, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कुशल शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ भवानीशंकर शर्मा तथा जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ रमेश चौधरी नियमित सेवाएं देंगे।
इसके साथ ही प्रत्येक सोमवार को जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ विकास पारीक तथा प्रत्येक रविवार को चर्म, यौन रोग एवं सौंदर्य विशेषज्ञ डॉ श्रीकांत की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में आउटडोर सेवाओं के साथ भर्ती वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, अत्याधुनिक लेबोरेट्री, एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ पारीक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए वे पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
उद्घाटन समारोह में हॉस्पिटल के सीईओ पवन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं भींवाराम सैनी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित रहे और अस्पताल की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह में ये रहे प्रमुख अतिथि
समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पीबीएम आचार्य कैंसर हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ शंकर जाखड़, किसान नेता तोलाराम जाखड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, समाजसेवी जुगल तावनियां, आशीष जाड़ीवाल, रामदेव बोहरा, शिव स्वामी, हनुमानप्रसाद व्यास, राधेश्याम सारस्वत, केशराराम गोदारा, रमेश प्रजापत, रामेश्वरलाल पारीक सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
इसके अलावा डॉ बजरंग टाक, डॉ नितिन गुप्ता, प्रवीण छिम्पा, दिनेश अग्रवाल, डॉ सुगीता पारीक, पारूल गुप्ता, मनोज सोखल सहित मेडिकल स्टाफ और हॉस्पिटल टीम भी उपस्थित रही।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights