Nature Nature

अणुव्रत समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष पारख ने चुनी सशक्त टीम, जन-जन तक पहुंचाएंगे अणुव्रत के सिद्धांत

Nature

अणुव्रत समिति की नई कार्यकारिणी घोषित — अध्यक्ष पारख ने चुनी सशक्त टीम, जन-जन तक पहुंचाएंगे अणुव्रत के सिद्धांत

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 3 जुलाई 2025।
हाल ही में 29 जून को सम्पन्न हुए अणुव्रत समिति के द्विवार्षिक चुनावों में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए सुमति कुमार पारख ने गुरुवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। समिति के नवगठित कार्यकाल 2025-2027 के लिए पारख ने अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए एक मजबूत टीम का गठन किया है।

नई कार्यकारिणी में सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी को उपाध्यक्ष प्रथम, मनोज गुंसाई को उपाध्यक्ष द्वितीय, एडवोकेट रणवीरसिंह खींची को मंत्री, संजय पारीक को उपमंत्री, प्रमोद शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक झाबक को संघटक मंत्री और मनीष नोलखा को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही कार्यसमिति सदस्य के रूप में विशाल स्वामी, विमल भाटी, केएल जैन, कुम्भाराम घिंटाला, पवन सेठिया, बजरंगलाल भामू, एडवोकेट अनिल धायल, नारायण सारस्वत, प्रमोद सारस्वत, मुकेश स्वामी, विक्रम मालू, करणीसिंह बाना एवं चमन श्रीमाल को शामिल किया गया है।

संरक्षक मंडल में विजयराज सेठिया, तुलसीराम चौरड़िया, मोहनलाल सिंघी, छतरसिंह बोथरा एवं भीकमचंद पुगलिया जैसे वरिष्ठजनों को स्थान दिया गया है। वहीं जगदीश स्वामी, महावीर माली, शुभकरण पारीक, विजय महर्षि और राजीव श्रीवास्तव को परामर्शक मंडल में सम्मानपूर्वक सम्मिलित किया गया है।

पारख ने बताया कि नवगठित टीम अणुव्रत के सिद्धांतों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और जन-जागरण के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस अवसर पर सभी सदस्यों से समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights