Nature Nature

जयपुर पब्लिक स्कूल में सफलता का उत्सव, साक्षी की स्टेट मेरिट पर निकला सम्मान जुलूस

Nature

जयपुर पब्लिक स्कूल में सफलता का उत्सव, साक्षी की स्टेट मेरिट पर निकला सम्मान जुलूस

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 3 जुलाई 2025।
जयपुर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को गर्व और खुशियों का माहौल छा गया, जब विद्यालय परिवार ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में तहसील टॉपर साक्षी प्रजापत और अन्य मेधावी विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता का भव्य जश्न मनाया। छात्रा साक्षी ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल स्टेट मेरिट में स्थान हासिल किया, बल्कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थी बनकर स्कूल का मान बढ़ाया।

विद्यालय निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि इस उपलब्धि पर स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों और स्टाफ ने उत्सव मनाया। जश्न की शुरुआत टॉपर साक्षी, सोमेश, वंदना, रमन, ममता, राधिका और भूमिका सहित अन्य विद्यार्थियों के सम्मान जुलूस से हुई, जो कस्बे के घूमचक्कर से रवाना होकर पुराना बस स्टैंड, सार्वजनिक पुस्तकालय और गौरव पथ से होते हुए पुनः स्कूल परिसर में समाप्त हुआ।

जुलूस के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल की उपलब्धियों के नारे लगाए और लोगों ने रास्ते में पुष्पवर्षा कर होनहार छात्रा साक्षी सहित सभी टॉपर्स का दिल से स्वागत किया। व्यापारियों, अभिभावकों और नगरवासियों ने इस क्षण को एक पर्व की तरह मनाया।

कार्यक्रम में एमडी चंद्रमुखी घिंटाला और निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि साक्षी और अन्य टॉपर्स की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।

गौरतलब है कि जयपुर पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ अब 11वीं और 12वीं कक्षाओं की पढ़ाई की सुविधा के साथ आधुनिकतम संसाधनों, पूर्ण एसी कैंपस और इंग्लिश मीडियम वातावरण में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहा है।

Related Posts

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights