Nature Nature

समाचार-गढ़ की खबर का रिएक्शन, चेता विद्युत विभाग, दो दिन से घोर अंधेरे में डूबे तीस घरों में लौटी रोशनी, ग्रामीणों ने जताया आभार

Nature

समाचार-गढ़ 27 मई 2023। पिछले दो दिनों से घोर अंधेरे में डूबे सातलेरा गांव के तीस से ज्यादा घरों में आखिरकार समाचार गढ़ में खबर प्रकाशित होने के बाद चेते विद्युत विभाग ने आज ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर रोशनी लोटा दी है।
यहां नेशनल हाईवे के पास लगी डीपी खराब होने के कारण गांव में तीस से ज्यादा घरों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी थी। दो दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी जिसके कारण यहां के लोग इस गर्मी में काफी परेशान हो गए थे। ग्रामीणों ने इस समस्या से समाचार-गढ़ को अवगत करवाया। समाचार-गढ़ ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उजागर करते हुए विद्युत विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। समाचार-गढ़ में खबर प्रकाशित होते ही विद्युत विभाग हरकत में आया और आज दो दिन से खराब पड़ी डीपी को हटाकर नई डीपी लगाकर ठप पड़ी तीस से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए आभार जताया। ग्रामीण फुसाराम मेघवाल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण तीस से अधिक घरों के लोगो को दो दिन भारी परेशानी से गुजरना पड़ा।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights