Nature Nature

प्रदेश में अब सताएगी गर्मी, बीकानेर सहित 9 जिलों में हिटवेव का अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, 5 मई। राजस्थान में मौसम ने पलटी मारी है। प्रदेश में अब गर्मी सताएगी। राज्य के कई जिलों में दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंचेगा। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। 7 मई को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44- 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा और जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हीटवेव की संभावना है। इसी प्रकार 8 मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, कोटा, बारां जिलों में कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। इधर, शनिवार को प्रदेश में दिन का पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। नौ शहरों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।दिन के साथ ही रात के पारे में भी बढ़ाेतरी देखने को मिल रही है। राज्य में रात के पारे में 11 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम केन्द्र के अनुसार सबसे अधिक रात का पारा जालौर में 29 डिग्री तक पहुंच गया। यहां बीते 24 घंटे में 11 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।

इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरा अलर्ट जारी किया है। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9 मई को जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ पश्चिमी हिस्सों में शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 7-8 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते  जिन 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बीकानेर, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर शामिल है। इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार तक रह सकता है। बाद में मौसम साफ हो जाएगा। जब मौसम साफ होगा तो गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। ऐसे में तीन दिन बाद प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights