Nature Nature

नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के आठवें दिन पंचपदी पद्धति पर डॉ. ब्रजमोहन वर्मा का मार्गदर्शन, NEET चयनित पूर्व छात्राओं का सम्मान

Nature

नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के आठवें दिन पंचपदी पद्धति पर डॉ. ब्रजमोहन वर्मा का मार्गदर्शन, NEET चयनित पूर्व छात्राओं का सम्मान

समाचार गढ़, 15 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीमती मालीदेवी कोडामल बाहेती बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, चूरू के प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के आठवें दिन प्रतिभागियों को विद्या भारती, जयपुर प्रांत के मंत्री डॉ. ब्रजमोहन वर्मा का प्रेरणादायी पाथेय प्राप्त हुआ। डॉ. वर्मा ने पंचपदी अधिगम पद्धति को बाल शिक्षा की प्रभावी व वैज्ञानिक विधि बताते हुए उसके प्रत्येक चरण – अनुभव, विश्लेषण, अवधारणा निर्माण, अभ्यास व अनुप्रयोग – पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब विद्यालय की होनहार पूर्व छात्रा बहन रौनक सिद्ध (पुत्री श्री जयप्रकाश जी), जिनका NEET परीक्षा में चयन हुआ है, को मंच पर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इसी क्रम में, एक अन्य पूर्व छात्रा बहन भूमिका तुनगरिया (पुत्री श्री महेन्द्र तुनगरिया)NEET चयनित को भी दूरभाष के माध्यम से बधाई प्रेषित की गई, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।

इस अवसर पर आदर्श शिक्षण संस्थान, चूरू के जिला सचिव श्री त्रिविक्रम अपूर्वा, अधिवक्ता श्री पूनमचंद मारु (श्रीडूंगरगढ़), समिति संरक्षक आशाराम पारीक, विद्या भारती क्षेत्रीय संस्कार केंद्र प्रमुख महीपाल प्रजापत, जिला सह सचिव मनीष वेदी, विद्यालय के सभी प्रधानाचार्यगण तथा प्रशिक्षणार्थी आचार्य-आचार्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल शिक्षण विधियों पर ज्ञानवर्धन किया, बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों के माध्यम से समर्पित शिक्षकों को भी प्रेरणा प्रदान की।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights