Nature Nature

मोमासर में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन उधव चरित्र की कथा सुनाई

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मोमासर में मायल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस को युवा संत संतोष सागर ने उधव चरित्र की कथा सुनाते कहा कि उधव की भांति हम भी ज्ञान के अहंकार में भीगे रहते हैं, पर गोपी भाव के बिना भगवद् दर्शन संभव नहीं। हृदय में गोपियों जैसा सारल्य और प्रेम होना आवश्यक है। महाराज श्री ने कहा कि वृन्दावन कोई भूमि मात्र नहीं है, वह तो प्रेम का पिंड है। भगवान के धाम की क्या महिमा। जिसके हृदय में मानव मात्र के लिए प्रेम नहीं वह कैसा इन्सान है।
आज की कथा के प्रारंभ में महाराज श्री ने कहा कि जीवन का प्रथम और अंतिम सांस महत्वपूर्ण है। जीवन का आरंभ और अंत भगवान के निमित्त हो। आपने कहा कि हर व्यक्ति यह तो सोचता है कि जीवन कितना जीना है। पर यह नहीं सोचता कि कैसे जीना है?
मनुष्य का जन्म परमार्थ के भाव से परिपूरित होना चाहिए। यशोदा ने कृष्ण को परमार्थ के कारण मथुरा में जाने दिया, अन्यथा उनका व्यैक्तिक संकुचित प्रेम होता तो वे कृष्ण को क्यूं जाने देती।
कथा समापन के उपरांत संत शिवनाथ महाराज, मनोहरनाथ महाराज तथा मोमासर के उपसरपंच जुगराज संचेती तथा अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। कथा में सहयोगी सज्जनों का आभार ज्ञापित किया गया।

  • Related Posts

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights