Nature Nature

सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ की और से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा तथा लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 110 रोगियों के ऑपरेशन

Nature

सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ की और से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा तथा लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 110 रोगियों के ऑपरेशन

समाचार गढ़। भारत विकास परिषद चूरू के तत्वाधान में बजाज आई हॉस्पिटल चुरू की सहभागिता से सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर में डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा फेकों सिस्टम से रोगियों के ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया। लेंस प्रत्यारोपण शिविर का उद्घाटन सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ ट्रस्टी भामाशाह श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने किया। मूंधड़ा ने कहा इस तरह के आयोजन भारत विकास परिषद समय-समय पर करवाता है। इससे कई लोगों को लाभ मिलता है। यह एक समाज सेवा का विशेष कार्य है। इस तरह के शिविर हमेशा लगने चाहिए और इसमें भामाशाह को आगे बढ़कर कार्य करने चाहिए। सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल, श्रीडूंगरगढ़ इस तरह के कई चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि शिविर प्रभारी पंकज मिश्र व्यवस्थापक हाकिम अली, प्रकाश शर्मा तथा नीतू के निर्देशन एवं सहयोग से 110 रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया गया। भामाशाह श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, श्रीमती पद्मा मूंधड़ा एवं मनोज कुमार अग्रवाल प्राचार्य सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ अभियंता श्री रमेश जांगिड़ ने शिविर में लाभार्थियों से संपर्क कर हालचाल पूछा। प्रांतीय नेत्र चिकित्सा प्रभारी निरंजन कुमार चोटिया, श्यामसुंदर पारीक, श्यामसुंदर बजाज, विजय इमरानी, पवन कुमार जांगिड़ राधेश्याम जांगिड़, श्रीकिशन सारस्वत, डॉ. संजीब खेड़ा, निरंजन कुमार वर्मा, उमेशचंद चौहान, हुकमीचंद गौड़, विमल कुमार भटनागर, पुनीज लाटा, विजय कुमार इसरानी, हुकमचंद सोनी, हनुमान प्रसाद प्रजापत मोतीलाल सोनी आदि ने सहयोग किया।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights