Nature Nature

मोमासर में वृक्षारोपण के साथ शिक्षा एवं स्वावलंबन केंद्र का किया अवलोकन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मोमासर गांव में आज शनिवार को सेवा भारती की ओर से संचालित संस्कार केंद्र व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का सेवा भारती के पदाधिकारियो ने अवलोकन किया।
सेवा भारती जिलामंत्री सुभाष चंद्र शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामवासियों के सहयोग से वृक्षा रोपण किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती विभाग प्रकल्प प्रमुख सोमनाथ ने बताया कि बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर संबल व संस्कार युक्त बनाना सेवा भारती का उद्देश्य हो। विभाग मंत्री लक्ष्मीनारायण भादू ने संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों को देश भक्ति की कहानियां सुनाई व उन्होंने बताया कि देशभक्ति का अर्थ अपने देश के विकास, उसकी गरिमा को बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाना एवं आवश्यकता पड़े तो अपने देश के लिए मर-मिटने के लिए तैयार रहना ही देश प्रेम है। सेवा भारती जिला अध्यक्ष इंद्रचन्द तापडिया ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बताया की पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन देते है, बल्कि फल, लकड़ी, फाइबर, रबड़ आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं, इसके साथ पशुओं और पक्षियों के लिए आश्रय का भी काम करते है।
सेवा भारती श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष रामवतार मूंधड़ा ने विद्यार्थियों को पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया। मोमासार सेवा भारती अध्यक्ष ओम बाफना, बनवारीलाल प्रजापत, सिलाई प्रशिक्षिका विद्या देवी, रतनाराम, रेवंतराम भी उपस्थित रहे। जिला सह मंत्री कुंभाराम घिंटाला ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights