Nature Nature

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 से अधिक की घायल

Nature

समाचार गढ़ 17 मार्च 2026। पाकिस्तान ने सोमवार रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी। एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया जिसमें हॉस्पीटल भी शामिल है। न्यूज एजेन्सी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हुई है वहीं 250 से ज्यादा लोग घायल हुए है। दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए। तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रात करीब 9 बजे हुए हवाई हमले में 2000 बेड वाले अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा। डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक हमले के बाद अस्पताल के कुछ हिस्सों में आग लग गई और 30 से ज्यादा शव बाहर निकाले गए, जबकि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस घटना पर अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों, घरों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध है।

  • Related Posts

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट कई जिलों में तेज मौसम गतिविधियां, किसानों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी समाचार गढ़ 6…

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    18 वर्षीय युवक ने लगाया फांसी का फंदा। समाचार गढ़। खाजूवाला थाना क्षेत्र में 18 साल के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights