Nature Nature

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानी, पूर्व पार्षद चौरड़िया ने महाप्रबंधक को लिखा पत्र

Nature

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानी, पूर्व पार्षद चौरड़िया ने महाप्रबंधक को लिखा पत्र
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानी के समाधान को लेकर कस्बे के पूर्व पार्षद तुलसीराम चौरड़िया ने पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। चौरड़िया ने पत्र में बताया कि श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक नम्बर प्लेट फॉर्म जो 600 मीटर का बना हुआ है जिसमें 400 मीटर मीडियम लेबल का बना हुआ है जिससे यात्रियों को प्लेट फॉर्म नीचा होने के कारण गाड़ी में चढ़ने-उतरने में बड़ी भयंकर परेशानी होती है तथा यात्री बड़ी मुश्किल से गाड़ी में सवार हो पाते हैं। अतः जनहित में प्लेट फॉर्म नं. 01 जो 400 मीटर मीडियम लेबल का बना हुआ है उसे हाईलेबल का बनाया जावे ताकि यात्रियों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके। यहाँ दिन-रात में लगभग 20 गाड़ियों का आवागमन होता रहता है। प्रायः सभी गाड़ियाँ एक नम्बर प्लेट फॉर्म पर ही आती है तथा गाड़ी भी मात्र 2 मिनट रुकने के कारण एवं प्लेट फॉर्म नीचा होने के कारण गाड़ी में चढ़ने-उतरने में भयंकर परेशानी आती है तथा गाड़ी रुकने का समय 02 मिनट से बढ़ाकर 04 मिनट किया जावे। क्योंकि श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का काफी मात्रा में आवागमन रहता है। इसके साथ उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के 01 नम्बर प्लेट फॉर्म पर कोच इण्डिकेटर लगाया जावे ताकि कोच किस जगह आएगा सही स्थिति की जानकारी हो सकेगी तथा 2 मिनट का कम ठहराव होने के कारण यात्रियों को कोच का पता करने में इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा। कोच इण्डिकेटर लगने से कोच कहां आएगा सही स्थिति की जानकारी होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। चौरड़िया ने जनहित को ध्यान मे रखते हुए महाप्रबंधक से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कर राहत दिलाने की मांग की है।

Related Posts

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। Rajasthan Nikay Election: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सियासी गतिविधियों का केंद्र जनता के बीच नहीं, बल्कि होटल और रिजॉर्ट बनते…

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights