Nature Nature

जोधासर में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद केंद्र शुरू — किसानों के लिए बड़ी राहत!

जोधासर में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद केंद्र शुरू — किसानों के लिए बड़ी राहत!

Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज ग्राम सेवा सहकारी समिति (केवीएसएस) जोधासर में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस केंद्र के संचालित होने से क्षेत्र के किसानों को अब अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में आसानी होगी तथा खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप में संचालित हो सकेगी।

विधायक सारस्वत ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का आधार है और प्रदेश सरकार किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और सहकारिता मंत्री गौतम दक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों की हर सम्भव सहायता को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में कृषि क्षेत्र के विकास हेतु और अधिक योजनाएँ लागू की जाएँगी, जिससे किसान आय में बढ़ोतरी के साथ खेती-किसानी में नई ऊर्जा प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष भागीरथ सिंह, सोसायटी व्यवस्थापक कल्याण सिंह, मैनेजर भीख सिंह, सुरेंद्र स्वामी, भागीरथ सिंह, महेश राजोतिया, मल्लूनाथ, जेਠनाथ सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    नाथद्वारा पाटोत्सव सम्पन्न साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान साहित्य मण्डल ने साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से किया अलंकृत। समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यिक गतिविधियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights