Nature Nature

शिवनगर कॉलोनी में सड़क किनारे शराब पीने वालों से परेशान लोग, राजस्थान कुमार कुमावत महासभा के अध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Nature

समाचार गढ़ 21मई 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की शिवनगर कॉलोनी में बीच सडक पर शराब पीने वालों के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए राजस्थान कुमार कुमावत महासभा (रजि.) के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत एडवोकेट ने उपखंड मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित शिवनगर कॉलोनी के पास प्रतापगढ़ दिशा से ज्योंसला का कच्चा मार्ग होकर लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग से प्रायः मोटरसाइकिल सवार व अन्य वाहन सवार व्यक्ति आते-जाते हैं और शाम से रात 11 बजे तक शिवनगर कॉलोनी की सड़कों और किनारों पर शराब पीते हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि शराब पीने वाले लोग वाहनों में बैठकर, सड़क के किनारे या खुले स्थानों पर शराब पीते हैं और बोतलें आदि वहीं फेंक देते हैं। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों, विशेषकर वहाँ से आने जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। साथ ही शराब के नशे में लोग कभी-कभी परेशान भी करते हैं जिससे माहौल अशांत हो जाता है।

महासभा ने मांग की है कि शिवनगर कॉलोनी में सूरज ढलने से लेकर रात 11 बजे तक सड़क आम रास्ते या वाहन में शराब पीने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights