Nature Nature

अवैध स्पीड ब्रेकरों से परेशान लोग, उठी मांग, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है मुश्किल, वाहन मालिकों को लाखों का नुकसान

Nature

समाचार गढ़, 4 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालुबास वार्ड न. 2 और 3 में बिना नगरपालिका की अनुमति के अवैध रूप से बनाए गए स्पीड ब्रेकरों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, हाई स्कूल के पीछे से लेकर अम्बेडकर मोहल्ले तक जाने वाले मार्ग पर कुछ लोगों ने मनमाने ढंग से स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं, जो मापदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं। इनकी ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि वहां से गुजरने वाले वाहनों में बैठे यात्रियों को गंभीर झटके लगते हैं, खासकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद घातक हो गया है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि इन अवैध स्पीड ब्रेकरों की वजह से छोटे वाहन और टैक्सियों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे वाहन मालिकों को लाखों रुपये मरम्मत पर खर्च करने पड़े हैं। लोगों का कहना है कि यदि नगरपालिका द्वारा मानकों के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाते हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन इस तरह बिना अनुमति और नियमों के विपरीत बनाए गए स्पीड ब्रेकर गैर कानूनी हैं। लोगों ने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व अधिशाषी अधिकारी से आग्रह किया है कि वे इन अवैध स्पीड ब्रेकरों को तुरंत हटवाएं ताकि स्थानीय निवासियों, वाहन चालकों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को राहत मिल सके। इस दौरान मेहंदी हुसैन, जगदीश नायक, मदनलाल नायक, मनीर खां, राकेश मेघवाल, याकूब दमामी, कालू राम, कन्हैयालाल सहित कई वाहन चालक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights