Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ थाना परिसर में हुआ पुलिस क्लब का लोकार्पण, एसपी, एएसपी, विधायक, राज्यमंत्री ने की सराहना, बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिक

Nature

समाचार गढ़, 3 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाइवे 11 पर स्थित पुलिस थाना परिसर में आज गुरूवार को जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जतनलाल पारख, विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पुलिस अधीक्षक कांवेंद्रसिंह सागर, युवा उद्यमी अनील जोशी, संघ के मंत्री महावीर जोशी, सीओ निकेत पारीक, सीआई इंद्र कुमार, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान, विक्रम सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में नवनिर्मित पुलिस क्लब व प्याऊ का लोकार्पण फिता काटकर किया गया। जिसके बाद सभी ने इसका अवलोकन किया।

इस अवसर पर एसपी कावेन्द्र सागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि थानाधिकारी इन्द्रकुमार का यह प्रयास सराहनीय है और इससे पुलिस के जवान फिट रह सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस क्लब का निर्माण करवाने वाले भामाशाह जतन पारख, विधायक कोटे से जिम का सामान उपलब्ध करवाने वाले विधायक ताराचन्द सारस्वत, ब्लॉक, दूब, सौन्दर्यकरण का कार्य करवाने वाले समाजसेवी अनिल जोशी आडसर का भी आभार प्रकट किया। इस दौरान एसपी ने नशे के खिलाफ सूचना देने की बात कहते हुए कहा कि हम नशे के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति के साथ काम रहे है। ऐसे में कहीं भी नशे का काम चल रहा है तो आप हमें सूचना दे सकते है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में हो रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए यात्रा करनी चाहिए जिससे सड़क हादसों मंे कमी आ सके।

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए पे्ररित करना चाहिए। पुलिस क्लब के निर्माण से पुलिस के जवान अब बेहतर व्यायाम कर सकेंगे और अपने आम को फिट रख सकेंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी सहयोगियों की प्रशंसा की। श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भामाशाहों की सराहना की और आगे भी इस तरह का सहयोग बनाएं रखने की बात कही। उन्होंने पुलिस को लोगों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने भामाशाहों का आभार जताया और सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर व्यायाम करने की बात कहते हुए फिट रहने का संदेश दिया।

इस दौरान अनिल जोशी सांसद निजी सचिव विक्रम सिंह राजपुरोहित ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान समारोह में भीकमचंद पुगलिया जयपुर, हेमराज पुगलिया, आनंद पारख, दीपमाला डागा, मदनलाल जोशी, भंवरलाल भोजक, श्याम महर्षि, तुलसीराम चैरडिया, श्रीगोपाल राठी, श्याम सुंदर स्वामी, कैलाश बिहानी, गोपाल जोशी, जगदीश स्वामी, विजयराज सेवग, पवन सेठिया, सुशील सेरडिया, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, मनीष नौलखा, बजरंग सेवग, ओमप्रकाश शर्मा, जसवीर सारण, मोहनलाल स्वामी, बीरबल गोदारा, रामचंद्र चोटिया, भंवरराम जाखड़ सत्यनारायण स्वामी, रमेश मूंधड़ा, सरपंच संघ अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, जुगराज संचेती, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी, शांति समिति, सीएलजी सदस्य सहित विभिन्न गांवों से भी नागरिक पहुंचे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights