Nature Nature

पुलिस की दबिश, अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त — एक आरोपी काबू

Nature

समाचार गढ़, 28 जून, श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार शाम श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बीदासर रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब से भरी पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी गाड़ी से 192 प्लास्टिक पैक पव्वे देशी सादा मदिरा बरामद हुए।

गश्त पर निकले ASI ग्यारसीलाल को घूमचक्कर बस स्टैंड के पास मुखबिर से सूचना मिली कि बीदासर रोड की ओर एक पिकअप में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम बीरबलराम पुत्र मेघाराज जाट, उम्र 37 वर्ष, निवासी बाना बताया। पिकअप की तलाशी लेने पर चार खाकी कार्टनों में भरी हुई 192 प्लास्टिक पव्वे देशी सादा शराब बरामद हुई, जिन पर “राजस्थान गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड” अंकित था। आरोपी वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर ही फर्द जब्ती की कार्रवाई की। एक पव्वा सैंपल के रूप में सुरक्षित रखा गया, बाकी शराब को सील कर थाने लाया गया। शराब से भरी पिकअप (RJ 07 GC 1850) को भी ज़ब्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54, 54A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच ASI रामावतार को सौंपी गई है।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights