Nature Nature

प्रियंका बनीं युवतियों की प्रेरणास्त्रोत, वर्दी पहनने का सपना अब बना हकीकत

Nature

समाचार गढ़, 13 मार्च, श्रीडूंगरगढ़।
कभी अपने सपनों को किताबों में तलाशती थी, आज वही सपने प्रियंका ने पूरे कर दिखाए हैं। कस्बे के बिग्गाबास मोहल्ले की रहने वाली प्रियंका ने SSC CGL परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में चयनित प्रतिभाओं में अपनी जगह बना ली है। सबसे बड़ी ग्रेड पे की पोस्ट ‘जीएसटी इंस्पेक्टर’ पर प्रियंका का चयन हुआ है, जो युवतियों के लिए एक नई मिसाल बन गया है।

प्रियंका भगवानाराम (पवन) की पुत्री व स्व. मांगीलाल स्वामी की पौत्री हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, जबकि मुख्य परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित हुई। 1 मार्च को पोस्ट वरीयता पूछी गई और जैसे ही बुधवार देर रात परिणाम आया, तो प्रियंका की पहली वरीयता वाली पोस्ट पर उनका चयन हो गया।

प्रियंका ने बताया कि उन्हें बचपन से ही वर्दी पहनने का सपना था। जीएसटी इंस्पेक्टर बनने पर वर्दी के साथ स्टार भी मिलते हैं और यही सपना उनकी मेहनत की सबसे बड़ी प्रेरणा बना। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया है।

बीकानेर में कोचिंग के बाद उन्होंने खुद पर भरोसा रखते हुए सेल्फ स्टडी को अपना हथियार बनाया। उन्होंने कहा, “नियमितता और आत्मविश्वास ही किसी भी परीक्षा की कुंजी होते हैं।”

प्रियंका की इस उपलब्धि पर उनके भाई अरविंद स्वामी सहित परिवार के सभी सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जान-पहचान वालों से लेकर मोहल्ले भर के लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।

अब प्रियंका सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उन लड़कियों की प्रेरणा हैं जो अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखती हैं।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights