Nature Nature

संपत्ति विवाद ने लिया उग्र रूप, महिला से की गई अभद्रता, श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 15 मई 2025, श्रीडूंगरगढ। संपत्ति को लेकर चल रही पारिवारिक रंजिश ने बिग्गा गांव में एक महिला के मान-सम्मान पर हमला कर दिया। महिला के साथ घर में घुसकर बदसलूकी किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज कराया गया है। कार्यवाहक थानाधिकारी एएसआई राजकुमार ने जानकारी दी कि यह मामला एसपी कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर दर्ज किया गया है। परिवादी संजूदेवी पत्नी रमेश कुमार ब्राह्मण ने शिकायत में बताया कि उसके जेठ दूलाराम शर्मा और उनके बेटे मगन व दीनदयाल से संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। संजूदेवी के अनुसार, 10 मई की सुबह लगभग 7रू45 बजे वह अपने घर के बाहर बाखल में सफाई कर रही थी, तभी तीनों आरोपी अचानक उसके घर में दाखिल हो गए और उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए उसके सम्मान को ठेस पहुंचाई। पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त उसके पति मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी न सिर्फ उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं बल्कि उसके घर पर कब्जा करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां भी दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights