Nature Nature

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 4 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में ताराचन्द पुत्र ओंकारराम मेघवाल (उम्र 44 वर्ष), निवासी जैसलसर, ने रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया। प्रार्थी ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे तोलाराम का पुत्र लिछमणराम (निवासी जैसलसर) 30 नवंबर को काम के सिलसिले में धीरदेसर पुरोहितान गया था। रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच लिछमणराम धीरदेसर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे साधन के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर (नंबर RJ-07-RG-7826) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए लिछमणराम को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लिछमणराम गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीबीएम अस्पताल, बीकानेर और फिर एसएमएस अस्पताल, जयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 1 दिसंबर 2024 को शाम करीब 5:30 बजे लिछमणराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल भगवानाराम को तफ्तीश सौंपी गई है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights