Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में हुई बारिश, गर्मी व उमस से राहत, गलियों में भरा पानी, कब मिलेगी निज़ात

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बारिश के बाद एक और जहां आमजन ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की है वहीँ श्रीडूंगरगढ़ में बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर जाता है और मुख्य बाजार की गलियां भी बारिश के पानी से लबालब हो जाती है। ऐसे में नालों का गंदा पानी भी सड़क पर फैल जाता है और इसी गंदे पानी के बीच से क्षेत्र की जनता को गुजरना पड़ता है। यहाँ व्यस्ततम गलियों में पानी भरने के बाद इस गंदे पानी में से गुजरने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है और इससे श्री डूंगरगढ़ व क्षेत्र के लोग पिछले दो दशक से परेशान है लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों का अब तो यह तक कहना है कि शायद बारिश के बाद पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं होगा। अब कस्बे की जनता का बड़ा सवाल तो यही है कि कितने वर्ष बीत जाने के बाद भी आखिर पानी निकासी की समस्या का समाधान आखिर क्यों नहीं हो रहा है? क्या जनप्रतिनिधि इस समस्या को वोटों की राजनीति के लिए ज्यों का त्यों रखना चाहते हैं? वहीं सवाल यह भी है कि आखिर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की जनता को पानी निकासी की समस्या से कब निजात मिलेगी?

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। थोड़ी सी बारिश के बाद पोस्ट ऑफिस एसबीआई बैंक की गली में भरा यह बारिश का पानी बहुत कुछ बयां कर रहा है।
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के अलावा आस-पास के गांव में भी बारिश हुई तो वहीं रामसर, टेऊ सहित आस पास के गाँवों में ओले भी गिरे है।
  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights