Nature Nature

राम के साथ राज भी रूठा, अन्नदाता चिंतित, बरसात की बेरुखी, बिजली की कमी से सूखने लगी सिंचित-बारानी खेती, पढ़े किसानों से जुड़ी ख़ास ख़बर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 19 अगस्त (गौरीशंकर सारस्वत)। एक कहावत है कि दुबले को दोखी घणा का चिंचड़ का पांव वाली कहावत इस समय अन्नदाताओं पर सटीक बैठ रही है। पहले से गोजा लट की मार झेल रहे किसान दोहरी मार झेलने पर मजबूर दिखाई दे रहे है । वर्तमान में सिंचित खेती के साथ साथ बारानी फसलों पर संकट के बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ सिंचित खेती करने वाले किसान बिजली की कमी मार झेल रहे हैं तो दूसरी तरफ बारिश की बेरुखी के चलते बारानी खेती भी सूखने लगी है।किसानों ने बताया कि राम और राज दोनो रूठ गए हैं। एक और बरसात ने हाथ खींच लिए तो दूसरी ओर बिजली की भारी कमी से फसलें जलने लगी है। बिजली की भारी कटौती के चलते मूंगफली की फसल को बचा पाना किसानों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है।किसान आए दिन बिजली के लिए संघर्ष करते हुए बिजली की मांग कर रहे हैं लेकिन पूरी बिजली के अभाव मे फसलें दम तोड़ रही है। अन्नदाता दिन रात बिजली के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं लेकिन पूरी बिजली नही मिलने से निराश होकर राज को कोसते नजर आ रहे हैं।किसानों ने बताया कि पूरी बिजली तो दूर आधी अधूरी मिलने वाली बिजली भी बार बार ट्रिपिंग तथा कम वोल्टेज के कारण मोटरे जलने से किसानों को मानसिक परेशानी के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
सूखने लगी बारानी खेती – बारिश की बेरुखी के चलते बारानी खेती करने वाले किसान भी मायूस नजर आ रहे हैं।किसानों ने कहा कि पहले गोजा लट की मार से पहले से ही फसलें कमजोर थी और अब बरसात की बेरुखी के चलते खेती सूखने के कगार पर आ चुकी है। बरसात की कमी से फसलें जलनी शुरू हो गई।किसानों की माने तो अगर तीन चार दिनों में बरसात नही हुई तो मोठ की फसल बिल्कुल खराब हो जायेगी ।साथ ही बाजरे सहित मूंग,ग्वार,तिल,की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।किसानों ने बताया कि महंगे दामों में बीज बुवाई करवाकर अच्छे जमाने की आस में अरमान पूरे करने के सपने संजोए थे लेकिन ऊपर वाला रूठ गया है।समय पर बरसात नही होने के कारण फसलें दिनों दिन सूखती जा रही है।हालांकि मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अच्छा संकेत मिला है कि जल्द ही मानसून लौट कर आएगा और जमकर पानी बरसायेगा। किसान भगवान से प्रार्थना करते हुए जल्द से जल्द बरसात की कामना कर रहे हैं।

बारिश की बेरुखी के चलते सूखने लगी मोठ की फसल अन्नदाता चिंतित।
समय पर बरसात नही होने से मुरझाने लगी ग्वार की फसल ।
बारानी खेती पर छाए संकट के बादल सूखने के कगार पर खड़ी बाजरे की फसल।सभी फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
बारानी खेती पर छाए संकट के बादल सूखने के कगार पर खड़ी बाजरे की फसल।सभी फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
बिजली के अभाव में दम तोड़ रही मूंगफली की फसल अन्नदाता निराश ।

Related Posts

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights