Nature Nature

राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 होगी बीकानेर में, चार विधायकों व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने किया पोस्टर का विमोचन

Nature

समाचार गढ़, 29 जून, श्रीडूंगरगढ़। जुलाई माह में राजस्थान के फुटबॉल खिलाड़ी बीकानेर में धमाल मचाने वाले हैं। 10 से 14 जुलाई तक बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 आयोजित होगी। शनिवार को कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत व भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मगन सिंह राजवी ने चैंपियनशिप के पोस्टर का लोकार्पण किया। इस दौरान उमेश सिंह शेखावत, भैरू रतन ओझा, देवेंद्र सिंह भाटी, गौतम ओझा, हर्षित सिंह राजवी, यशवर्द्धन राजपुरोहित व राज रजवानिया शामिल रहे। बता दें कि बीकानेर की आरएसी तीसरी बटालियन के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में राजस्थान भर से करीब 25 टीमें फुटबॉल का मुकाबला खेलेंगी। सभी खिलाड़ी अंडर-14 वर्ग के होंगे। चैंपियनशिप के सह-समन्वयक भैरू रतन ओझा ने बताया कि जिला फुटबॉल संघ व बीकानेर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में राजस्थान फुटबॉल संघ, सादुल फुटबॉल अकेडमी व भारतीय फुटबॉल संघ भी जुड़ा है। वहीं अरविंद सिंह राठौड़ चैंपियनशिप के समन्वयक हैं। जुलाई में होने वाली यह सब जूनियर स्टेट लेवल चैंपियनशिप देखने लायक होगी। नन्हें नन्हें बच्चों की किक से आसमां में उड़ती फुटबॉल रोमांचित करने वाली होगी।

  • Related Posts

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। दिसंबर 2012 की वह रात देश की अंतरात्मा को झकझोर गई थी। चलती बस में एक युवती के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को सड़कों…

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। कौशाम्बी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights