Nature Nature

(राजपुरा) पूनरासर में 132 केवी जीएसएस का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Nature

समाचार गढ़ 24 मई 2025 राजपुरा, पूनरासर क्षेत्र में सरकार द्वारा स्थापित 132 केवी जीएसएस का कार्य प्रारंभ हो गया है। इससे अब यहां के ग्रामीणों व आमजन को सुचारू और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। ग्रामीण इलाकों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

विधायक ने आगे कहा कि इस 132 केवी जीएसएस के शुरू होने से क्षेत्र की कृषि, शिक्षा और घरेलू गतिविधियों को गति मिलेगी तथा बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।

इस कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, महामंत्री जगदीश पारीक, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, हेमनाथ जाखड़, ओंकार नाथ मनी नाथ, हरि भक्त हुडा, हरिदास, मुरली नाथ, सरपंच प्रतिनिधि मान नाथ, रणवीर सिंह, मोहन गुलरिया, लिछू राम गोदारा सहित प्रसारण एवं वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता भीखाराम मेघवाल, अन्य अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश पारीक ने किया।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights