Nature Nature

कालूबास गौ माता भंडारा में रामकथा शुरु, मंगल की कामना ही मंगलाचरण है- संतोष सागर जी महाराज

Nature

समाचार-गढ़, 12 फरवरी 2023, श्रीडूंगरगढ़। सात दिवसीय रामकथा का प्रारंभ रविवार को गौमाता भंडारा की ओर से सनातन शमशान गृह में हुआ। यहां कथा का वाचन करते हुए युवा संत संतोष सागरजी ने मंगलाचरण की कथा करते हुए कहा कि मंगल की कामना ही मंगलाचरण है। तुलसीदास जी अपनी कथा के मंगलाचरण में सर्व प्रथम वाणी की देवी सरस्वती और बुद्धि के देवता गणेश को प्रणाम करते हैं। वाणी तथा विनायक की बहुत सुन्दर व्याख्या करते हुए युवा संत ने कहा कि संसार की अधिकांश समस्याएं वाणी और विवेक की विकृति से जुड़ी हुई हैं। इसलिए बोलने और सुनने का विवेक आ जाए तो जीवन की अधिकतर विसंगतियां ही मिट जाए। उन्होंने आगे कहा कि तुलसी ने राम का चरित, स्वांतः सुखाय गाया है, पर उनका वह स्वांतः सुखाय, सबके सुख का कारण बन गया। संत सदैव परोपकारी होते हैं। तुलसी से बडा कोई विद्वान संत नहीं हुआ, उन्होंने पूरे वेदों का सार अपने मानस में अनूठेपन के साथ पिरोकर भर दिया।
प्रति वर्ष शिवरात्रि पूर्व के सात दिनों में यहां गौमाता की सेवार्थ धार्मिक कथा का आयोजन रखा जाता है। आज की कथा के यजमान गौमाता भंडारा के सेवी बाबूलाल सहदेवड़ा थे। संचालन पत्रकार शिवकुमार तिवाड़ी ने किया। यहां प्रथम दिन ही श्रोताओं की पर्याप्त उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights