Nature Nature

हनुमानमय हुआ सातलेरा गांव, सालासर की तरफ बढ़ा बजरंगबली का कारवां, बिग्गा में बही भक्ति रस की बहार, जेतासर में कल गूंजेगा भैरूं नाथ का जयकारा, होगी भजनों की बरसात

Nature

हनुमानमय हुआ सातलेरा गांव, सालासर की तरफ बढ़ा बजरंगबली का कारवां, बिग्गा में बही भक्ति रस की बहार, जेतासर में कल गूंजेगा भैरूं नाथ का जयकारा, होगी भजनों की बरसात

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 25 सितंबर 2023। गौरीशंकर तावनिया श्री डूंगरगढ़ अंचल सहित गांवो मे जागरण ,पैदल यात्रियों की रवानगी का दौर चल रहा है।
आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा से दो पैदल यात्री संघ हाथो में लाल ध्वजा लिए जुबां पर बजरंगबली का जयकारा पैरो में घुंघरू बांधे डीजे पर नाचते गाते वीर बजरंगबली के भक्त,संघ के साथ चल रहे वाहनों पर बज रहे बजरंगबली के भजनों के साथ सालासर धाम के लिए रवाना हुए।पहला मस्त मंडल संघ सुबह आठ बजे वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित श्री बालाजी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ।संघ को पुजारी जीवन दास स्वामी ने सभी पद यात्रियों को तिलक लगाकर ध्वजा सौंप कर शुभकामना देते हुए रवाना किया ।संघ संचालक बजरंग दास स्वामी के नेतृत्व में संघ में 150 पैदल जातरू सालासर के लिए रवाना हुए। संघ संचालक बजरंगदास स्वामी ने बताया कि पैदल यात्रियों के लिए चाय नाश्ता खाना मेडिकल की पूर्ण व्यवस्था की गई है। इसी गांव से दूसरा सुपरफास्ट संघ 11 बजे बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद डीजे पर नाचते गाते हुए बड़ी धूमधाम के साथ रवाना हुआ।संघ संचालक मानाराम मेघवाल ने बताया कि इस संघ में 45 पैदल यात्री रवाना हुए हैं।दोनो ही संघ गांव के सभी मंदिरों में धोक लगाकर गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर पहुंच कर धोक लगाई।धड़ देवली धाम पर पुजारी मालाराम तावनिया से आशीर्वाद लेकर सालासर धाम के लिए रवाना हुए। एक साथ गांव से दो संघों की रवानगी से पूरा गांव हनुमानमय नजर आया ।बजरंगबली के जयकारों से सातलेरा गांव गूंज उठा तथा पूरे गांव का वातावरण भक्ति रस में हिलोरे मारता नजर आया। दोनो पैदल यात्री संघों की रवानगी के समय पूरा गांव उमड़ पड़ा।मस्त मंडल संघ के संचालक बजरंगदास स्वामी ने बताया कि संघ 27 सितंबर को शाम सालासर धाम पर पहुंच कर बाबा बजरंगबली के चरणों में धोक लगाकर सुख समृद्धि की कामना करेगा ।संघ रवानगी में पूर्व संघ द्वारा बाबा बजरंगबली के सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया।

बिग्गा मे बही भक्ति रस की बहार – श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में रविवार को मेघवालों के मोहल्ले में रामदेव जी महाराज के विशाल रात्रि जागरण का आयोजन हुआ जिसमें ,मनोज दुगरिया,ताराचंद पंवार,नृत्य कलाकार प्रकाश अकोड़ा,मधु बीकानेरी ने बाबा रामदेव जी महाराज के भजनों को अमृत वर्षा से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।जागरण कमेटी के कैलाश मेघवाल ने बताया कि पुजारी पदमाराम मेघवाल ने बाबा रामदेव जी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की ।मेघवाल ने बताया कि गणेश वंदना के साथ शुरू हुए जागरण में उपस्थित श्रोता देर रात तक भक्ति रस का आनंद लेते रहे।जागरण में आसपास के गांवो से भी लोग जागरण का आनंद लेने पहुंचे ।
जेतासर कल होगा विशाल जागरण – श्री डूंगरगढ़ के निकटवर्ती जेतासर गांव मे कल रात्रि भैरू बाबा का रात्रि विशाल जागरण होगा।भैरू चौक जेतासर में आयोजित इस जागरण में महावीर सांखला एंड पार्टी नागौर द्वारा बाबा श्री भैरुनाथ के भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी।ग्रामीणों ने बताया कि चतुर्थ वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस जागरण को लेकर तैयारिया जोरो पर चल रही है।

बाबा श्री बजरंगबली की पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ संघ ।
संघ रवानगी से पूर्व संघ के सदस्यों द्वारा किया गया बाबा के सुंदरकाण्ड के पाठ ।
गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के रोही स्थित धड़ देवली धाम पहुंचकर पैदल यात्रियों ने लगाई धोक पुजारी मालाराम तावनिया से लिया आशीर्वाद।
जयकारों के साथ डीजे पर नाचते हुए रवाना हुए बाबा बजरंगबली के भक्त।हनुमान जी की भक्ति में डूबा सातलेरा गांव ।
जयकारों के साथ डीजे पर नाचते हुए रवाना हुए बाबा बजरंगबली के भक्त।हनुमान जी की भक्ति में डूबा सातलेरा गांव ।
डीजे पर नाचते गाते हुए सातलेरा से सालासर के लिए रवाना होता सुपरफास्ट संघ।
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights