Nature Nature

जिलेभर से पढ़े कुछ खास खबर, एक साथ, एक नजर में

Nature

पीथरसर में युवक ने की आत्महत्या
समाचार गढ़, 4 अक्टूबर 2025।
पांचू थाना क्षेत्र के गांव पीथरसर में रामचंद्र (40) पुत्र सोहनलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बीकानेर में दो कारों की भिड़ंत, दो की मौत
समाचार गढ़, 4 अक्टूबर 2025।
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के जयपुर-जोधपुर बाईपास पर गणेशम रिसॉर्ट के सामने शनिवार सुबह दो कारों की टक्कर में ज्योति पत्नी राकेश और विजय कुमार पुत्र मदनलाल, निवासी रथखाना क्षेत्र बीकानेर, की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हिराई ढाणी में डिग्गी में डूबे दो मासूम भाई-बहन
समाचार गढ़, 4 अक्टूबर 2025।
कोलायत थाना क्षेत्र के गांव हिराई ढाणी में खेत की डिग्गी में डूबने से गुरनूर व गुरवीर, पुत्र-पुत्री जसविंद्र सिंह बावरी निवासी भटिंडा (पंजाब) की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।

कितासर की रोही में करंट से पांच मवेशियों की मौत
समाचार गढ़, 4 अक्टूबर 2025।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कितासर गांव की रोही में तेज हवा और बारिश से बिजली के जर्जर खंभे गिर गए। बुलीदेवी पत्नी दिवंगत बुधाराम बावरी के खेत में करंट फैलने से चार बकरियां और एक बैल मारे गए। ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही बताते हुए मुआवजे की मांग की है।

बीकानेर में युवक का अपहरण, मारपीट व फिरौती की मांग
समाचार गढ़, 4 अक्टूबर 2025।
रानी बाजार निवासी प्रभुलाल सेन ने रिपोर्ट दी कि उसके पुत्र गोविंद सेन, जो मस्त ब्यूटी पार्लर, माणक टावर, पंचशती सर्किल पर काम करता है, को सुरेंद्र बिश्नोई ने कार में बैठाकर शिवबाड़ी रोड ले जाकर मारपीट की और परिवार से 10 लाख रुपए फिरौती मांगी। पुलिस ने युवक को छुड़ाकर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights