Nature Nature

राजस्थान के 20 जिलों में रेड अलर्ट, अभी नहीं मिलेंगी गर्मी से राहत

Nature

समाचार गढ़, 28 मई, बीकानेर। राजस्थान में नौतपा के चौथे दिन भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बीकानेर सहित प्रदेश के 20 जिलों में रेड अलर्ट, जबकि राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 5 दिनों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज धूप और लू के थपेड़े दिन के साथ रात में भी आम जनता को परेशान करेंगे। वहीं, आज देर शाम से तेज हवा का दौर भी शुरू होगा, जो गर्मी के असर को और ज्यादा बढ़ा सकता है। इससे पहले सोमवार को भी भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहा। प्रदेश के 11 जिलों में तो अधिकतम तापमान 48 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास पिछले कुछ दिनों से दो एंटी साइक्लोन सिस्टम एक्टिव है। इसके चलते भारत के पश्चिमी हिस्से में इन दिनों पूरी तरह वेस्टर्न विंड का प्रभाव है। एंटी साइक्लोन में प्रेशर सिस्टम बनता है और हवा आसमान से धरती तरफ आती है। इसके अलावा दूसरा बड़ा कारण ईस्टर्न (पूर्वी) विंड का थमना। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण पूर्वी हवा आनी बंद हो गई। यही कारण रहा कि राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से इतनी तेज गर्मी पड़ रही है।

शर्मा ने बताया कि अगले 72 घंटों में प्रदेश के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा और धीरे-धीरे गर्मी में कमी आने लगेगी। इसके बाद इस सीजन में अब इतनी गर्मी नहीं रहेगी। वहीं जून के शुरुआती सप्ताह में बादलों की आवाजाही के साथ ही प्रदेश में प्री मानसून की बारिश बढ़ती गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत देगी।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights