Nature Nature

बीकानेर में 15 सितंबर को होगा क्षेत्रीय महिला संस्कार सम्मेलन, उपमुख्यमंत्री होगी मुख्य अतिथि

Nature

समाचार गढ़ 12 सितम्बर 2024 भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम क्षेत्र (राजस्थान प्रदेश) का क्षेत्रीय महिला संस्कार सम्मेलन “श्रीविधा” 15 सितंबर को बीकानेर में आयोजित होगा। राजस्थान उत्तर प्रांत के आतिथ्य और मीरा शाखा द्वारा पार्क पैराडाइज, रानीबाजार में यह कार्यक्रम होगा।

राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सम्मेलन के प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि होंगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा भी इसमें शामिल होंगे। महासचिव सीए संदीप बाल्दी ने कहा कि प्रदेश की 400 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी और सभी का पंजीयन पूरा हो चुका है।

संयोजिका शशि चुग के अनुसार, सम्मेलन में महिला आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा और एनीमिया मुक्त भारत पर नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। सम्मेलन के अंतिम सत्र में महिला सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं और भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में चार सत्र होंगे, जिनमें महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और समाज में समान अवसरों पर चर्चा होगी।

Related Posts

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights