Nature Nature

RTI (सूचना का अधिकार अधिनियम 2005) आरटीआई कार्यकर्ता लक्ष्मी सुथार की कलम से

Nature

RTI (सूचना का अधिकार अधिनियम 2005)
आरटीआई कार्यकर्ता लक्ष्मी सुथार की कलम से✍️✍️✍️✍️
RTI का अर्थ- सूचना का अधिकार – ये कानून हमारे देश मे 2005 में लागू हुआ। इस कानून के तहत आप सरकार और सरकारी विभाग से सभी तरह की सूचना मांग सकते है। आमतौर पर लोगो को इतना ही पता होता है। यही वजह है की अमूमन लोग एक सादे कागज पर अपने सवाल लिखकर संबंधित विभाग को भेज देते हैं।लेकिन उसका समय पर उत्तर नही मिलता है क्योंकि RTI सही तरीके से दाखिल नही होती है ! मानवाधिकार एव आरटीआई जागरूकता समिति,श्री डुंगरगढ़ आपको RTI से सम्बंधित सभी सही तरीके से आवदेन लिखने की जानकारी दे रहे है ताकि आप इसका लाभ उठा सके ।

सूचना का अधिकार के माध्यम से निम्नलिखित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

1.आप सरकार से किसी भी विषय पर सवाल पूछकर सूचना ले सकते है।

  1. आप सरकार या किसी भी विभाग से किसी भी दस्तावेज की जांच कर सकते है ।
  2. आप सम्बंधित दस्तावेजो की प्रमाणित प्रतिलिपि ले सकते है ।
  3. आप सरकारी कामकाज में इस्तेमाल सामग्री का नमूना ले सकते है।
  4. आप किसी भी कामकाज का निरीक्षण कर सकते है।

सूचना का अधिकार की कौन -कौनसी धारा हमारे काम की है।
धारा 6(1)- RTI का आवेदन लिखने की धारा है।
धारा 6(3) -अगर आपका आवेदन गलत विभाग में चला गया है।वह विभाग इसको धारा 6(3) -के अंतर्गत सही विभाग में 5 दिन के अंदर भेज देगा। आपको लिखित में सूचित कर देगा।
धारा 7(5)- इस धारा के अनुसार BPL कार्ड वालो को कोई आरटीआई शुल्क नही देना होता है।
धारा 7(6) -इस धारा के अनुसार अगर आरटीआई का जवाब 30 दिन में नही आता है तो मांगी गई सूचना निशुल्क में दी जाएगी।
धारा 18- अगर कोई अधिकारी समय पर जवाब नही देता है तो उसकी शिकायत सूचना आयोग में की जा सकती है।
धारा 8- इस धारा के अनुसार वो सूचना RTI में नही दी जाएगी जो देश की अखंडता ओर सुरक्षा के लिए खतरा हो या विभाग की आंतरिक जांच को प्रभावित करती हो।
धारा 19(1)- अगर आपकी RTI का जवाब 30 दिन में नही आता है। तब इस धारा के अनुसार आप प्रथम अपील अधिकारी को प्रथम अपील कर सकते है।
धारा 19(3)- अगर आपकी प्रथम अपील का भी जवाब नही आता है तब आप इस धारा की मदद से 90 दिन के अंदर द्वितीय अपील अधिकारी को अपील कर सकते है।
मानवाधिकार एव आरटीआईई जागरूकता समिति, श्रीडूंगरगढ़ के माध्यम से आम लोगों को सूचना का अधिकार के प्रति जागरूक करने का एक छोटा सा प्रयास है।

लक्ष्मी सुथार, मो.9001643523 🙏🙏

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights