Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के सारस्वत को मिला बड़ा दायित्व, प्रांत बैठक में संगठन विस्तार की रणनीति पर हुई चर्चा, नेतला धाम में हुआ आयोजन

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के सारस्वत को मिला बड़ा दायित्व, प्रांत बैठक में संगठन विस्तार की रणनीति पर हुई चर्चा, नेतला धाम में हुआ आयोजन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 29 जुलाई 2025। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक बावड़ी के समीप स्थित गुरुकृपा आश्रम, नेतला धाम में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार की योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सुरेंद्र जैन और क्षेत्रीय मंत्री सुरेश जोशी ने उपस्थितजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने बीकानेर ग्रामीण जिले के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए नए दायित्वों की घोषणा की। इस क्रम में श्रीडूंगरगढ़ निवासी वासुदेव सारस्वत को विश्व हिंदू परिषद बीकानेर ग्रामीण का जिला सह मंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही नोखा के नारायण राठी को बजरंग दल का जिला संयोजक और तुलसीराम उपाध्याय को जिला प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रांत बैठक में बीकानेर ग्रामीण जिले से विहिप जिला मंत्री सतीश झंवर और जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रतिनिधित्व किया। बैठक में आगामी समय में होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की रणनीति, युवाओं की भागीदारी, गौ सेवा, मंदिर संरक्षण और राष्ट्र हित के कार्यों को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे अपेक्षा जताई गई कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाएंगे।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights