Nature Nature

आयुर्वेद औषधालय सातलेरा के लिए सरपंच ने किया भूमि दान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधायक गिरधारीलाल महिया की अनुशंसा पर राजस्थान सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ विधानसभा के गांव सातलेरा एवं देराजसर में नवीन आयुर्वेद औषधालय स्वीकृत किए गए है , जिनका उद्घाटन विधायक महोदय द्वारा 3 सितम्बर 2022 को किया गया; लेकिन आयुर्वेद विभाग के पास औषधालय के नाम कोई भूमि / भवन नहीं होने के कारण सातलेरा औषधालय संचालन हेतु 1 वर्ष के लिए भवन श्रवण कुमार जी जाखड ने पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाया!
मगर स्थायी व्यवस्था के लिए औषधालय भवन निर्माण हेतु भूमि नहीं मिल पाने पर ग्राम पंचायत जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि सातलेरा निवासी भीखराज जाखड ने बड़ी पहल करते हुए अपना स्वयं का 9100 वर्ग फुट का आवासीय भूखण्ड औषधालय को पूर्णतः निशुल्क दान में देकर सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन मे एक नजीर पेश की है!
राजकीय आयुर्वेद औषधालय दुलचासर प्रभारी
डॉ जे पी चौधरी ने बताया कि नवीन स्वीकृत दोनों औषधालय वर्तमान मे अस्थायी भवन में संचालित किए जा रहे हैं,
देराजसर औषधालय चोपड़ा ट्रस्ट द्वारा निशुल्क उपलब्ध भवन में एवं सातलेरा औषधालय श्रवण जी जाखड के घर मे संचालित है ; देराजसर ग्राम पंचायत ने भी औषधालय भवन निर्माण के लिए पट्टा जारी कर दिया है जिसका आज सरपंच गोमदराम द्वारा आयुर्वेद औषधालय के नाम पंजीयन करवाया गया; जिसके लिए देराजसर औषधालय प्रभारी डॉ संजय कुमार बुडानिया ने ग्राम पंचायत देराजसर सरपंच का आभार व्यक्त किया एवं सातलेरा में औषधालय हेतु उपयुक्त भूमि नहीं मिला पा रही थी ऐसे में सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जी जाखड ने बहुत ही सराहनीय कार्य करते हुए जनस्वास्थ्य के मुद्दे पर गांव और पंचायत के प्रथम नागरिक होने का फर्ज अदा करते हुए अपने पिताजी स्व • श्री लाधुराम जी जाखड की पुण्य स्मृति में अपना आवासीय भूखण्ड औषधालय को निशुल्क दान में दे दिया जो कि गांव के विद्यालय के नजदीक स्थित है !
उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग , बीकानेर डॉ• घनश्याम रामावत ने विभाग की तरफ से दानदाता भीखराज जाखड का आभार प्रकट करते हुए कहा स्वयं जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार के परोपकारी कार्य समाज मे नयी प्रेरणा देते है ; इस दौरान सातलेरा औषधालय प्रभारी डॉ रोशनी गोस्वामी भी मौजूद रही !
” विधायक महिया जी ने विशेष प्रयास करते हुए मुख्यमंत्री महोदय से स्वीकृति दिलाकर हमारे गांव में औषधालय खुलवाया है जिसके लिए उपयुक्त स्थान पर आवंटन योग्य सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं थी तो सार्वजनिक हित को देखते हुए अपना भूखण्ड आयुर्वेद विभाग को दान किया है ; अब विधायक महोदय से शीघ्र भवन निर्माण के लिए निवेदन करेंगे!”
भीख राज जाखड
दानदाता
निवासी सातलेरा
सरपंच प्रतिनिधि जैसलसर

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights