Nature Nature

दो साल, लाखों सपने, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार की मौजूदगी में जयपुर में भव्य राज रोजगार मेला

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार आज जयपुर में आयोजित राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने एवं सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय राज रोजगार मेला का आयोजन कॉमर्स कॉलेज, जयपुर में किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में राजस्थान भर से बड़ी संख्या में युवाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि सरकार द्वारा दो वर्षों में 1 लाख 12 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। इस अवधि में 200 से अधिक भर्ती परीक्षाएँ सफलतापूर्वक आयोजित की गईं और राज्य सरकार की पारदर्शी एवं सख्त व्यवस्था के चलते एक भी परीक्षा पत्र लीक नहीं हुआ।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव कुलदीप रांका सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत एमओयू की गई कंपनियों सहित राज्य की अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया तथा युवाओं से रोजगार हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।
यह रोजगार मेला राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता और रोजगार सृजन की दिशा में किए गए ठोस प्रयासों का प्रतीक है तथा युवाओं के लिए नए अवसरों की राह खोलने वाला सशक्त मंच सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights