Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में कैंसर रोग जांच और निदान शिविर में 51 रोगियों की जांच

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान प्रांतीय मारवाड़ी युवामंच द्वारा मूंधड़ा मंदिर में कैंसर रोग जांच और निदान शिविर का आयोजन किया गया। उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि सुरेंद्र भट्टड़ बताया कि एस आर रूंगटा समूह ने एक करोड़ सत्तर लाख रूपये लागत की आधुनिक यंत्रो से सुसज्जित मोबाइल बस परिषद् को उपलब्ध करवा रखी है जिसके माध्यम से परिषद् की 750 से भी अधिक शाखाओं के सहयोग से कैंसर रोग निदान शिविरों का आयोजन कर आम जन को राहत पहुंचा रही है। भगवान महावीर केंसर अस्पताल जयपुर के वरिष्ठ केंसर रोग विशेषज्ञ नितेश कौशिक ने सदन को कैंसर रोग के कारण और उनके निदान के बारे में जानकारी दी। रामचंद्र राठी, तुलसीराम चोरडिया ने भी अपने उदबोधन में आमजन से नशा मुक्ति, जीवन शैली, दिनचर्या को व्यवस्थित, नियमित और संयमित करने पर बल दिया। पुगलिया परिवार के प्रतिनिधि प्रमुख चिकित्सा व्यवसायी निर्मल कुमार पुगलिया ने कहा कि आवश्यक जागृति और सावचेती से इस गंभीर रोग का प्राथमिक स्तर पर निदान किया जा सकता है। स्वागत उदबोधन रखते हुए संयोजक मनमोहन राठी ने बताया कि उक्त शिविर स्व. श्रीमती निर्मला देवी पुगलिया की पुण्य स्मृति में धनराज भीकमचंद हेमराज पुगलिया परिवार श्रीडूंगरगढ़, जयपुर प्रवासी के आर्थिक सौजन्य से लगाया गया। शिविर कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार गोपाल राठी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस शिविर में 51 रोगियों की जांच कर उन्हें निदान का परामर्श दिया गया। अध्यक्षीय उदबोधन बजरंग भोजक ने रखा। शिविर में ज्योति सोनी, रजनीश धूत, प्रिशु बिजारणिया, जगदीश स्वामी, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, सत्यदीप भोजक, मांगीलाल राठी, मूंधड़ा मंदिर के ट्रस्टी सीताराम मूंधड़ा, मांगीलाल राठी,रामकिशन राठी, मालचंद जाट, सत्यव्रत पुगलिया, सुशील सेरड़िया आदि ने सेवाएं दी। उद्घाटन सत्र का संचालन विजयराज सेवग ने किया।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights