Nature Nature

एसडीएम उमा मित्तल का स्थानांतरण, मालू भवन में साध्वी संगीतश्रीजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Nature

समाचार गढ़, 20 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की उपखंड अधिकारी उमा मित्तल का लगभग डेढ़ वर्ष का सराहनीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मिश्रित भावनाओं का माहौल बन गया है। विदाई से पूर्व वे रविवार को स्थानीय मालू भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने साध्वी संगीतश्रीजी एवं डॉ. परमप्रभाजी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साध्वी श्रीजी के दर्शन और मंगल पाठ में सहभागिता निभाई। साध्वी श्रीजी के सान्निध्य में पहुंचकर उन्होंने आध्यात्मिक लाभ लिया और श्रद्धा से मंगल पाठ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्थल सदैव मुझे शांति और ऊर्जा प्रदान करता रहा है। साध्वी श्रीजी जैसे सान्निध्य में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। स्थानीय समाज के गणमान्य जनों ने भी एसडीएम उमा मित्तल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तेयुप से ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा ने साहित्य भेंट किया।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अंजू पारख, तेयुप कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़ व पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा सहित कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। मंगल पाठ में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, श्रावक-श्राविकाएं और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उनके विनम्र और धर्मनिष्ठ स्वभाव ने क्षेत्रवासियों के हृदय में एक विशेष स्थान बना दिया है।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights