Nature Nature

मोमासर सीएचसी पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 4 कार्मिकों को नोटिस – सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 अगस्त 2025।
उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोमासर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी और सफाई व्यवस्था के अभाव को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को समुचित कचरा संग्रहण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में तीन नर्सिंग ऑफिसर्स और एक एएनएम सहित कुल चार कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम शर्मा ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। साथ ही चिकित्सा स्टाफ को नियमित रूप से उपस्थित रहने और उपस्थिति पंजिका का संधारण सही ढंग से करने के निर्देश भी दिए।

अस्पताल में 108 एम्बुलेंस की स्थिति, आवश्यक दवाइयों और रिजेंट्स की उपलब्धता तथा उनकी अवसान तिथियों की भी जांच की गई।

इसके बाद एसडीएम ने ग्राम पंचायत कार्यालय मोमासर का भी निरीक्षण किया, जहां एक कार्मिक अनुपस्थित पाया गया। उसे भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया।

एसडीएम शुभम शर्मा ने स्पष्ट कहा कि कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय समय का पूर्ण सदुपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights